7 महीने में बच्चा कितनी दूर तक देख सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 12:43

7 से 12 महीने

7 से 12 महीने के बीच आपका बच्‍चा लुकाछिपी जैसे खेल का आनंद लेना शुरू कर देता है। वह अपना नाम और सामान्‍य शब्‍दों (जैसे कि ''कप'', ''डायपर'') की पहचान करना सीखेगा। दिशा के प्रति उसका ज्ञान बढ़ रहा है और वह अनुरोध जैसे कि '' और चाहिए ?" पर अपनी प्रतिक्रिया देना आरंभ कर देता है। साथ ही उसकी बड़बड़ाहट में ध्‍वनि के छोटे समूह जैसे कि '' अपअप, गागागागा'' आदि शामिल हो जाते हैं। ये बड़बड़ाहट ही वह रूप है जिसे हम शब्‍द के रूप में जानते हैं। हालांकि शब्‍द स्‍पष्‍ट नहीं भी हो सकते हैं, लेकिन अगर आपका बच्‍चा एक वस्‍तु या इच्‍छा के लिए समान ध्‍वनि दोहराता है तो इसे ''अर्थपूर्ण शब्‍द'' माना जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपका बच्‍चा हमेशा ''मो'' कहकर ज्‍यादा पाने की इच्‍छा का संकेत करे तो इसे एक अर्थपूर्ण शब्‍द के रूप में स्‍वीकार किया जा सकता है।

12 महीने के होने तक अधिकतर शिशु अपने गड़गड़ एक या दो शब्‍दों जैसे कि ''दादा, बाय-बाय'' या ''ममा'' का निर्माण कर लेते हैं! 12 महीने की छोटी अवधि में एक शिशु बाहरी दुनिया से बात करने की क्षमता का विकास प्रारंभ कर देता है। प्रथम शब्‍द बोलने के उसके चौंकाऊ प्रत्‍युत्‍तर से बोली और भाषा कौशल तक का विकास तेजी से होता है। मस्तिष्‍क विकास पर आधारित शोध बताता है कि जन्म से 3 वर्ष तक की आयु में तेज विकास शुरू हो जाता है। अपने शिशु से अक्‍सर बात करके उसके बोलने के कौशल को बेहतर बनाएँ।

इस अवधि में आपका बच्‍चा एक भाषा सीखने के लिए तैयार और तत्‍पर होता है और उसके इस कौशल में निखार लाने वाले आप सबसे बेहतर स्रोत होते हैं। एक उन्‍नत भाषा सीखने वाला माहौल देकर आप अपने शिशु को वह कौशल दे रहे हैं जो उसके साथ जीवन भर रहेगा!

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info